प्रेस नोट: 108 कुंडीय महायज्ञ के लिए भूमि पूजन
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुँज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ चितौड़गढ़ द्वारा आयोजित 108 कुडिंय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन समारोह पंचकुडिंय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन खरडेश्वर महादेव मंदिर के सामने ईनाणी सिटी सेंटर पर हुआ। आज के भूमि पूजन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री मान चंद्रभान सिह आक्या ने भूमि पूजन किया। साथ ही ईनाणी सिटी सेंटर के एवं ईनाणी मार्बल के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री महेश ईनाणी एवं पूर्व सभापति श्री सुशील कुमार शर्मा ने सपत्नीक यज्ञ मे भाग लिया। इससे पूर्व श्रीमान विधायक श्री चंद्र भान सिह आक्या का स्वागत गायत्री शक्ति पीठ के प्रबंधक द्रस्टी श्री रमेश चंद्र पुरोहित ने किया। भूमि पूजन का मुख्य समारोह संपन्न करवाने के लिए हमीरगढ़ के मुख्य द्रस्टी एवं परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के अनन्य शिष्य श्री केदार जी वैष्णव पधारे। मंच संचालन श्री जगदीश जोशी एवं श्रीमती गायत्री धाकड़ ने किया। भूमि पुजन समारोह में 24 तीर्थों का जल, रज स्थापित किया गया। तीर्थो से जल रज लेकर आने वालों का सम्मान किया गया। साथ ही गौ माता-बछड़े का पूजन कर धरती माता को संस्कारित किया गया। 108 कुडिंय गायत्री महायज्ञ का मुख्य समारोह के लिए ध्वजारोहण कर औपचारिक रूप से 108 कुडिंय गायत्री महायज्ञ का अतिथियों ने शुभारंभ किया। दिनांक 5 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होगा। इस अवसर पर सिद्ध गणेश मंदिर के महंत श्री कमल दास जी, जनार्दन जी मौड, श्री विकास उपध्याय एवं श्रीमति कनक लता जी आदि संत महात्मा ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक श्री बद्री लाल माली ने सभी का आभार व्यक्त किया।